डॉ अतुल
अमृतसर/नई दिल्ली: अमृतसर में दो दिवसीय हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन शनिवार को शुरू हो गया। इस सम्मेलन का उद्घाटन आज संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने की। ‘हार्ट ऑफ एशिया’ सम्मेलन के पहले दिन आतंकवाद विरोधी ढांचे, अफगानिस्तान में स्थायी शांति लाने और युद्धग्रस्त देश की अर्थव्यवस्था में वृद्धि के लिए क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा देने जैसे मुद्दे प्रमुखता से छाए रहे। सम्मेलन में महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और वैश्विक ताकतें भाग ले रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद से लड़ाई में सबको एकजुट होना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि आतंकवाद से अफगानिस्तान की शांति को खतरा है और पूरे क्षेत्र में शांति बहाली की कोशिश की जा रही है. पीएम ने कहा कि सीमापार से चल रहे आतंकवाद की पहचान करनी होगी और इससे मिलकर लड़ना जरूरी है.