सहयोग के लिए PM मोदी और केजरीवाल को कहा- शुक्रिया
नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल नज़ीब जंग ने इस्तीफा दे दिया है, जंग ने केंद्र को अपना त्यागपत्र सौंपा है गौरतलब है कि जंग का अभी डेढ़ साल का कार्यकाल बाकी था उन्होंने जुलाई 2013 में कार्यभार संभाला था। नज़ीब जंग ने सहयोग के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। नज़ीब जंग ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को भी सहयोग के लिए शुक्रिया कहा है गौरतलब है कि नज़ीब जंग भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रह चुके हैं।
