Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जाने किससे इतना खुश हुई वसुंधरा राजे

विकास कनवा 
सीएम की गाड़ी में बैठ खुश हुई रीना बंजारा   
जयपुर। मुख्यमंत्री  वसुंधरा राजे ने गुरुवार को उदयपुर जिले के यूआईटी बिलीया गांव में विशेष रूप से तैयार की गई कच्ची बस्ती पुनर्वास योजना में रह रहे लोगों से संवाद कर उनके हालचाल जाने। बस्ती में रह रही रीना बंजारा के जवाब से मुख्यमंत्री इतनी प्रभावित हुई कि उन्होंने उसके घर जाने की इच्छा जाहिर की। श्रीमती राजे ने रीना बंजारा को अपनी गाड़ी में बैठाया और उसे उसके घर तक ले गई। मुख्यमंत्री उसके घर जाकर परिजनों व बच्चों से मिलीं तथा उनको मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री की गाड़ी में बैठ अपने घर तक जाने पर रीना बंजारा बहुत खुश हुई। उसने मुख्यमंत्री से कहा कि मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुख्यमंत्री मुझे अपनी गाड़ी में बैठाएंगी और मुझे मेरे घर ले जाकर मेरे परिजनों के हालचाल जानेंगी।  इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राजे दोपहर नगर विकास प्रन्यास द्वारा समन्वित आवास एवं कच्ची बस्ती पुनर्वास कार्यक्रम (आईएचएसडीपी) के तहत उदयपुर शहर के 16 स्थानों से लाए गए परिवारों के लिए बिलीया गांव में बनाई गई इस आवासीय योजना पहुंची थीं जहां उन्होंने वहां रह रहे कई लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि लोगों को यहां बसा हुआ देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई है।  उन्होंने कहा कि जिंदगी बदलनी है तो बच्चों को स्कूल ले जाकर पढ़ाना होगा। बच्चों को मौका मिलेगा तो ज़िंदगी उड़ान भरने लगेगी। मुख्यमंत्री ने यहां के निवासियों की मांग पर वहां आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने के लिए उन्हे आश्वस्त किया।