![]() |
| ये फोटो नगरपालिका उदयपुरवाटी की है - विकास कनवा |
रिपोर्ट - विकास कनवा
उदयपुरवाटी -नवलगढ़ कस्बे में नगरपालिका काम बढ़िया कर रही है। हर घर पर जाकर कचरा इकठ्ठा करना और लोगो को समझाना। पर खुले में शौच को बंद करने का जो बीड़ा केंद्र सरकार ने 2019 और राज्य सरकार ने 2018 तक उठाया है लगता नहीं है की नवलगढ़ और उदयपुरवाटी में पूरा होगा। अब उदयपुरवाटी का हाल तो ना पूछे तो बेहतर होगा। उदयपुरवाटी शहर में कितनी जगह है जहा आपको लोग खुले में शौच करते हुए मिल जायेगे। नवलगढ़ तो रामदेवजी मंदिर से जब बकरा मंडी जाते है तब एक गली में यही हालात है ये केवल एक उदहारण है बाकि तो नवलगढ़ के वासी जानते ही होंगे। अगर नवलगढ़ के वासी जानते है तो जाहिर है की नवलगढ़ की नगरपालिका के कर्मचारी तो जानते ही होंगे। ये बात भी सही है की नवलगढ़ में पहले से ज्यादा सफाई हुई है। अब बात करते है उदयपुरवाटी की सफाई ना बाबा ना। सफाई होती है पर होती कहाँ है। नहीं जानते है। बकौल मेरे केवल नगरपालिका के कार्यलय में ही सफाई होती है। और कही भी होती होगी लेकिन इसकी जानकारी नहीं है। उदयपुरवाटी में तो स्वच्छता अभियान पर पलीता केवल खुले में शौच ही नहीं बल्कि जमकर हो रही गंदगी भी लगा रही है।
