Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राधा मोहन सिंह ने ई-पशु हाट (www.pashuhaat.gov.in) पोर्टल को लॉन्च किया

नई दिल्ली -केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  राधा मोहन सिंह ने आज नई दिल्ली में राष्‍ट्रीय दुग्‍ध दिवस के अवसर पर ई-पशु हाट (www.pashuhaat.gov.in) पोर्टल को लॉन्च किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा देश मे पहली बार राष्ट्रीय  बोवाइन उत्पादकता मिशन के अंतर्गत ई पशुधन  हाट पोर्टल स्थापित किया गया है।  यह पोर्टल देशी नस्लों के लिए प्रजनकों और किसानों को जोड़ने मे एक महतवापूर्ण भूमिका निभाएगा। इस पोर्टल के द्वारा किसानो को देशी नस्लों की नस्ल वार सूचना प्राप्त होगी। इससे किसान एवं प्रजनक  देशी नस्ल की गाय एवं भैंसो को खरीद एवं बेच सकेंगे। देश मे उपलब्ध जर्मप्लाज्म की सारी सूचना पोर्टल पर अपलोड कर दी गयी है। जिससे किसान इसका तुरंत लाभ उठा सके। इस तरह का पोर्टल विकसित डेयरी देशों मे भी उपलब्ध नहीं है। इस पोर्टल के द्वारा देशी नस्लों के संरक्षण एवं संवर्धन को एक नई दिशा मिलेगी।