Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नेपाल ने 500 और 2000 के नए भारतीय नोटों को बताया अवैध और कर दिया बैन

नेपाल -नेपाल ने 500 और 2,000 रुपये के नए भारतीय नोटों को बैन कर दिया है. नेपाल राष्‍ट्र बैंक (एनआरबी) ने गुरुवार को इन नोटों को अनाधिकृत और अवैध बताते हुए इनके चलन पर बैन लगाया है. भारत सरकार ने कालेधन को खत्म करने के लिए नोटबंदी का फैसला लिया था. इसके तहत 8 नंवबर आधी रात से 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर कर दिया था. भारत सरकार ने उसके बदले में 500 और 2,000 रुपये के नए नोट जारी किए हैं. लेकिन, एनआरबी के प्रवक्‍ता नारायण पौडेल ने कहा कि भारत के नए करंसी नोट नेपाल में अभी वैध नहीं हैं. लिहाजा अगले आदेश तक इन नोटों के चलन पर बैन रहेगा.