पणजी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तटीय राज्य गोवा का दौरा करेंगे और उत्तर गोवा में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे और टुइम इलेक्ट्रोनिक सिटी की आधारशिला रखेंगे। यहां के बमबोलिम गांव में स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में सार्वजनिक कार्यक्रम होगा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इस साल 20 अगस्त को पार्टी का चुनावी अभियान इसी स्थल से शुरू किया था। प्रधानमंत्री दोपहर में राज्य से रवाना होंगे और पुणे में एक अन्य कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
