खबर - विकास कनवा
जयपुर : फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश के बाद गौरी शिंदे अपनी दूसरी फिल्म 'डियर जिंदगी' लेकर आई है। फिल्म आज सिनेमागरों में रिलीज हो गई। फिल्म को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, करण जौहर और गौरी शिंदे ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। मार्केटिंग और प्रोमोशन को मिलाकर देखा जाए तो फिल्म का बजट करीब 35 करोड़ है। गौर हो कि फिल्मों के डायरेक्शन में उतरने वाली गौरी ने इंग्लिश विंग्लिश के लिए खूब तारीफें बटोरी थीं। 'डियर जिंदगी' एक लड़की और उसकी महत्वाकांक्षाओं पर आधारित कहानी है। फिल्म का जब गुरुवार को प्रीमियर हुआ तब तकरीबन सभी सेलिब्रेटियों ने फिल्म को जमकर सराहा। लिहाजा माना जा रहा है कि इस फिल्म का कम बजट का होना फिल्म मेकर्स के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।
