राजकोट : अच्छे बल्लेबाजी विकेट पर भारत की स्पिन तिकड़ी की विकेट हासिल करने की नाकामी एक बार फिर उजागर हुई और इंग्लैंड की सलामी जोड़ी ने अटूट शतकीय साझेदारी की जिससे पहला क्रिकेट टेस्ट चौथे दिन ड्रा की ओर बढ़ रहा है। इंग्लैंड के पहली पारी के 537 रन के जवाब में भारत ने 488 रन बनाए और इस तरह मेहमान टीम को 49 रन की बढ़त हासिल की। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों हसीब हमीद (नाबाद 62) और कप्तान एलिस्टेयर कुक (नाबाद 46) ने इसके बाद 37 ओवर में 114 रन जोड़कर टीम की बढ़त को 163 रन तक पहुंचाया।
