नई दिल्ली: क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति और कम्युनिस्ट क्रांति के नेता रहे फिदेल कास्त्रो का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मौजूदा प्रेसिडेंट और फिदेल के भाई राउल ने सरकारी टेलीवीजन पर दुनिया के महान क्रांतिकारी में शुमार फिदेल के निधन की घोषणा करते हुए कहा, ‘क्यूबा की क्रांति के दूत का इस शुक्रवार रात 10 बजकर 29 मिनट पर निधन हो गया।’वह 90 वर्ष के थे। फिदेल कास्त्रो के चाहने वाले दुनियाभर में फैले। फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा पर करीब 5 दशक तक राज किया और इसके बाद साल 2008 में अपने भाई राउद कास्त्रो को सत्ता सौंप दी थी।
