Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

रूसी सैन्य ने अलेप्पो में अस्सी हजार नागरिकों को बचाया

मास्को। रूस समर्थित सीरियाई ऑपरेशन की पूर्वी अलेप्पो पर जीत से सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 80,000 से अधिक सीरिया के नागरिक एवं बच्चों को दासिता के जीवन से मुक्त कर दिया गया है। उनमें से कई को लंबे समय तक पानी, भोजन, चिकित्सा सहायता प्राप्त नहीं हुई। अब रूस द्वारा तैनात मानवीय केन्द्रों पर जीवन की मूलभूत सुविधाऐं प्राप्त करने में सक्षम हैंे। आतंकवादियों के लिए हैलाब में ये नागरिक मानव ढाल के रूप में कार्य उपयोग करे जा रहे थे ताकि सामान्य तौर पर किसी तरह के सघन हवाई हमले की मार से आतंकी बचे रहे। अल-नुसरा फ्रंट, अल-कायदा जैसे कुछ कुख्यात इस्लामिक संगठन ने नागरिकों को रोकने के लिए पर एक दबाव डाल दिया। लेकिन रूस के हवाई हमले से शहर के लिए सीरियाई सेना शहर के उत्तर-पूर्वी भाग पर कब्जा कर लिया गया है। रूस को अपने हमलों में आलोचना भी सुननी पड़ी है लेकिन जो सुरक्षित हैं उन्हें सकून है। दूसरी तरफ आखरी पेशकश के रूप में रूसी सेना के सीरिया सुलह केंद्र ने खबर दी है कि अलेप्पो में 500 से अधिक लड़ाकों नें सीरियाई सेना के सामने  आत्मसमर्पण करने का रास्ता चुना है।