Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अहमदाबाद -CCTV में कैद हुई 15 किलो सोने की लूट, लुटेरे गिरफ्त से बाहर

अहमदाबाद - अहमदाबाद में दो बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर 15 किलो सोना लूट लिया. बदमाश सिक्योरिटी गार्ड को घायल कर तिजोरी में रखा सोना लूटकर फरार हो गए. क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है. घटना अहमदाबाद के मीठाखड़ी इलाके की है. पुलिस के मुताबिक, एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी दफ्तर में शुक्रवार रात दो बदमाशों ने वहां तैनात गार्ड पर हमला कर उसे घायल कर दिया. जिसके बाद दोनों बदमाश दफ्तर में दाखिल हुए और वहां तिजोरी में रखे 15 किलो सोने को लूटकर फरार हो गए. लूटे गए सोने की कीमत तकरीबन 4 करोड़ 29 लाख रुपये बताई जा रही है