मुम्बई -शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'रईस' का ट्रेलर 7 दिसंबर को रिलीज होने जा रहा है इस ट्रेलर को देशभर के 3500 स्क्रीन्स में दिखाया जाएगा. यह पहला मौका होगा जब किसी भी फिल्म के ट्रेलर को इतने सारी स्क्रीन्स पर एक साथ दिखाया जाएगा. फिल्म मेकर्स ने यह बताया है कि उनका इरादा देश के हर एक शहर के सिनेमा हॉल में 'रईस' के ट्रेलर को पहुंचाना है. इसके लिए 3500 स्क्रीन्स में ट्रेलर दिखाना इसी दिशा में उनका एक प्रयास है. साल 2017 में जनवरी के आखिरी हफ्ते में रिलीज होने वाली 'रईस' में शाहरुख खान के अलावा माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनिंग निर्देशक राहुल ढोलकिया ने किया है. 'रईस' का निर्माण रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल इंटरटेंमेंट और शाहरुख- गौरी खान की रेड चिलीस इंटरटेंमेंट कर रही है.
