नई दिल्ली -नोटबंदी को लेकर शीतकालीन सत्र के सातवें दिन लोकसभा में हंगामे के बीच सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के भतीजे सांसद अक्षय यादव ने अपनी बात सुनने की मांग करते हुए लोकसभा में पेपर फाड़कर स्पीकर की तरफ फेंके. पेपर स्पीकर की टेबल पर जाकर गिरे. जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई. इस घटना के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह और अनंत कुमार स्पीकर से मिलने पहुंचे.
