Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

नए 2,000 और 500 के नोटों के लिए एटीएम को व्यवस्थित करने में 2-3 सप्ताह का समय लगेगा : अरुण जेटली

नई दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि नए 2,000 और 500 के नोटों के लिए दो लाख एटीएम को व्यवस्थित करने में दो-तीन सप्ताह का समय लगेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि पुराने नोटों को जमा कराने के लिए बैंकों में लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। उन्होंने कहा कि कि लोगों से अपील है कि वे बैंकों में धीरे-धीरे पुराने नोटों का जमा कराएं। बैंकों में भीड़ न बढ़ाएं। जेटली ने कहा कि 2,000 रुपए के नोट में चिप होने और डिजिटल लॉकर्स एक मनगढंत अफवाह है।