Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

बिहार: बार बालाओं संग डांस करने पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित

बिहार- पुलिस ने गुरुवार को भोजपुर जिले के एक थाना प्रभारी (एसएचओ) सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। ऐसा कल एक वीडियो सामने आने के बाद किया गया गया है जिसमें वे बार बालाओं के साथ नृत्य करते हुये नजर आ रहे हैं। पटना जोनल आईजी नैयार हुसनैन खान ने बताया कि कोईलवर में आयोजित एक कार्यक्रम में बार बालाओं के साथ उनके डांस वाले एक वीडियो फुटेज के कल वायरल हो जाने के बाद भोजपुर जिले में कोईलवर थाना के एक एसएचओ, एक एएसआई और एक कांस्टेबल सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई वीडियो फुटेज की पुष्टि के बाद हुयी है।