फैशन शो के साथ ही पांच हस्तियों को मिले जयपुर रॉक स्टार्स अवॉर्ड
जयपुर। गुलाबी नगर की फिजाओं में फैशन की रंगत बिखेरने के साथ ही सोशल रिलेशनशिप की बॉण्डिंग का अनूठा संगम नजर आया। अवसर था सोमवार को एमआई रोड स्थित एफ बार एण्ड लाउंज में आयोजित किए गए शो ‘‘जयपुर रॉक स्टार्स’’ का। इसमें हुए फैषन शो में शिविन अगनानी के डिजाइनर कलेक्षन ने सबका मन मोहा, वहीं बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी ने ग्लैमर की चमक बिखेरी। अनन्त मेहता और अंकिता जैन मेहता की मेजबानी में हुए कार्यक्रम के दौरान शहर की पांच नामचीन हस्तियों को ‘‘जयपुर रॉक स्टार्स’’ के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। देव एसबीएन ट्रस्ट के फाउण्डर देव करण शर्मा और लग्जरी इन्टीरियर डिजाइनर मीरा कटारिया जयपुर रॉक स्टार्स में बतौर विषिष्ट अतिथि मौजूद थे।
