Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

PoK में सर्जिकल स्ट्राइक की LoC के चश्मदीदों ने की पुष्टि

नई दिल्ली: पिछले हफ्ते नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर बड़ा खुलासा हुआ है। इससे भारत के एलओसी पार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तानी झूठ को चश्मदीदों ने बेनकाब कर दिया है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक एक चश्मदीद ने यह बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान जेहादियों की पनाहगाहों को तबाह कर दिया गया और दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी हुई जिसमें कई आतंकी ढेर हो गए।