इस्लामाबाद: विदेशी मामलों पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री
नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने आज कहा कि भारत और पाकिस्तान के
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) ने फोन पर बात कर नियंत्रण रेखा पर
तनाव कम करने पर सहमति जताई है। नियंत्रण रेखा पार स्थित आतंकी ठिकानों पर
भारत की ओर से लक्षित हमला किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़
गया था।
