नई दिल्ली/गुजरात - रंगदारी से जुड़े मामले में मटियाला से आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह ने गुजरात के उमरा में दिल्ली पुलिस के दल के समक्ष आत्मसमर्पण किया। गुलाब सिंह पर आरोप है कि उन्होंने एक बिल्डर से रंगदारी मांगी थी। गुलाब सिंह की गिरफ्तारी गुजरात के सूरत से हुई जहां वह अरविंद केजरीवाल के साथ प्रचार कार्यक्रम में जुटे हुए थे।
