दिल्ली -पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 13 अक्टूबर, 2016 को 49.37 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 12 अक्टूबर, 2016 को दर्ज कीमत 50.00 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से कम है। रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 13 अक्टूबर 2016 को घटकर 3300.36 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि 12 अक्टूबर 2016 को यह 3329.49 रुपये प्रति बैरल थी। रूपया 13 अक्टूबर 2016 को कमजोर होकर 66.85 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि 12 अक्टूबर, 2016 को यह 66.59 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था।
