Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

टीम इंडिया का भारतियों को दिया दिवाली गिफ्ट, आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड को 190 रनों से हराया

सीरीज पर 3-2 से कब्जा
विशाखापट्टनम -विशाखापट्टनम में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 190 रनों से हराकर पांच वनडे मैचों की सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. टीम इंडिया ने ये सीरीज 3-2 से जीती. इस शानदार जीत के हीरो रहे स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा उन्होंने पांच विकेट झटके। इसके अलावा अक्षर पटेल ने दो विकेट लिए. जबकि उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और जयंत यादव को एक-एक विकेट मिला।