Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

'लुटेरी हसीना' चढ़ी दिल्ली पुलिस के हत्थे

दिल्ली - दिल्ली में पुलिस ने एक ऐसी लुटेरी हसीना को गिरफ्तार किया है, जिसके निशाने पर होते थे महंगे मोबाइल फोन।  यह शातिर हसीना खासकर लड़कियों को अपना शिकार बनाती थी।  पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला के एक साथी को भी गिरफ्तार किया है।  दिल्ली यूनिवर्सिटी और उसके आसपास के इलाकों में बीते कई दिनों से एक लुटेरी हसीना का खौफ था।  पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला और उसका साथी सफेद रंग की कार में सवार होकर वारदात को अंजाम देने के लिए रात में सड़कों पर निकलते थे।  बता दें कि गिरफ्त में आई लुटेरी हसीना दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट है और फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने में माहिर है।