Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जवाबी कार्रवाई में सेना ने मार गिराए 2-3 पाकिस्तानी सैनिक

जम्मू : सीमापार से गोलीबारी में मंगलवार को जम्मू जिले के आर एस पुरा सेक्टर में एक परिवार की छह महिला सदस्यों के घायल होने के बाद राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भारतीय सैनिकों की जवाबी गोलीबारी में मंगलवार को कम से कम 2-3 पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने की खबर है। भारी गोलीबारी अब भी जारी है जो सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई थी। इसमें छोटे हथियारों के अलावा 82 एमएम और 120 एमएम के मोर्टार गोलों का इस्तेमाल किया जा रहा है।