गोवा -पाकिस्तान पर तीखा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि वह अपनी ‘सबसे प्यारी औलाद’ बन चुके आतंकवाद के अंधेरे को ‘गले लगाता है और फैलाता’ है। उन्होंने आतंकवाद से मुकाबले के लिए निर्णायक लड़ाई की वकालत करते हुए कहा कि राज्य प्रायोजित आतंकवाद की निंदा करने के दिन बहुत पहले लद गए।
