Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

उमर अब्दुल्ला भी न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर रोके गए, बोले- हर बार होता है ऐसा

अमेरिका -एक ट्वीट में उमर अब्दुल्ला ने कहा कि होल्डिंग एरिया में मैंने दो घंटे बिताए और ऐसा हमेशा होता है. उमर न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में शामिल होने गए हैं. उन्होंने कहा कि इसकी बजाए मैं घर में ही रहता. दो घंटे पूरी तरह से बेकार गए. उन्होंने यह भी कहा कि अचानक होने वाली जांच अब थकाने वाली होती जा रही है. उमर ने कहा कि अमेरिका पहुंचने के बाद एक बार फिर उनकी अचानक सेकंडरी आव्रजन जांच की गई.