जम्मू: जम्मू-कश्मीर कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कल पाकिस्तानी सैनिकों के हमले में घायल हुए बीएसएफ के जवान गुरनाम सिंह की आज रात मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 26 साल के इस जांबाज ने यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रात करीब 11:45 बजे अंतिम सांस ली। इसी अस्पताल में कल से उनका उपचार चल रहा था।
