Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पिता पुत्री की भावोत्तेजक यात्रा और रोमांचकारी और एक्शन से भरपूर है 'शिवाय'

फिल्म : शिवाय
डायरेक्टर: अजय देवगन
स्टार कास्ट: अजय देवगन, अबिगेल , एरिका कार , साएशा सहगल, सौरभ शुक्ला,गिरीश कर्नाड,  वीर दास
समय : 2 घंटे 52 मिनट 
रेटिंग: 3  स्टार
सर्टिफिकेट: U/A
अभिनेता अजय देवगन ने लगभग 8 साल बाद डायरेक्टर और एक्टर के तौर पर फिल्म 'शिवाय' रिलीज होने हो गई है  तैयार है, आइये पता करते हैं की आखिर कैसी है फिल्म.

फिल्म की कहानी 
फिल्म  कहानी भारत के हिमालयन रेंज से शुरू होती है जहां पर्वतारोहण का इंचार्ज शिवाय (अजय देवगन) है, शिवाय बड़ी-बड़ी चट्टानों और बर्फीले पहाड़ों पर फर्राटे से चढ़ जाया करता है, इसी बीच शिवाय  (अजय देवगन) की मुलाकात ओल्गा (एरिका कार) से होती है, जो भारत में कुछ दिनों के लिए है और पर्वतारोहण के दौरान शिवाय और ओल्गा के बीच प्रेम सम्बन्ध पनपने लगता है जिसका अंजाम ये होता है की ओल्गा प्रेग्नेंट हो जाती हैं और इन दोनों को गौरा (अबिगेल याम्स) नाम की बेटी होती है. फिर कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब गौरा बड़ी होती है और उसकी जिद की वजह से शिवाय उसे बुल्गारिया ले जाता है, लेकिन बुल्गारिया पहुंचते ही कहानी अलग ही दिशा में घूमने लगती है. अब  दिशा कोनसी है और आखिरकार क्या रिजल्ट आता है, इसके लिए आपको फिल्म देखनी ही पड़ेगी।