पटना -पटना से सटे मनेर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चे की मौत हो गई. ये दर्दनाक हादसा मनेर के शेरपुर गांव में उस वक्त घटित हुआ, जब तीनों बच्चे सुबह में शौच के लिए घर से निकले थे. दोपहर तक इन बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिवार वालों द्वारा खोजबीन की जाने लगी. तब जाकर इस बात की जानकारी हुई कि इन तीनों की मौत ईंट भट्टे को लगाने के लिए खोदे जाने वाले गड्ढे में डूब जाने से हो गई.
