Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मुलायम सिंह ने मुझे बनाया मुख्यमंत्री , कहेंगे तो पद छोड़ दूंगा : अखिलेश

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को जहां एक ओर कहा कि उनकी पार्टी में सब कुछ ठीक है, वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमर सिंह पर फिर हमला बोला। अखिलेश ने अमर सिंह पर आरोप लगाया कि वह उनकी पार्टी के भरोसे का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। अखिलेश ने मंगलवार को कई समाचार चैनलों से बात की। अखिलेश ने कहा कि मुलायम सिंह ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया और यदि वह पद छोड़ने के लिए कहते हैं तो वह पद छोड़ देंगे।