Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

रामगोपाल 6 वर्ष के लिए सपा से बाहर

लखनऊ -सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के एक भाई ने दूसरे भाई को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. पार्टी अध्यक्ष शिवपाल यादव ने रामगाोपाल यादव पर तमाम पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. साथ ही उन्हें पार्टी के सभी पदों से भी हटा दिया गया है. वहीं सूत्रों की मानें तो रामगोपाल पर कार्रवाई से सीएम अखिलेश यादव और नाराज हो गए हैं और वो लगातार रामगोपाल के संपर्क में हैं.  खबरों की मानें तो अखिलेश गुट भी अपने लोगों पर हो रही कार्रवाई का जवाब देने की तैयारी में हैं और एक-दो दिन में तैयारी के साथ पलटवार किया जाएगा.