Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

दीपिका दुनिया की 10 सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शामिल

न्यूयॉर्क: दुनिया की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हीरोइनों की सूची में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम आ गया है। इस सूची में शामिल सभी अभिनेत्रियों की कमाई एक करोड़ डॉलर है। इस सूची में ऑस्कर विजेता जेनिफर लॉरेंस, जुलिया रॉबर्ट्स और ‘फ्रेंड्स’ फेम अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन जैसी दिग्गज अभिनेत्रियां शामिल हैं। फोर्ब्स 2016 की सूची में 30 वर्षीय पादुकोण इकलौती भारतीय अभिनेत्री और इकलौता नया नाम है। इसमें वे दसवें स्थान पर हैं। फोब्र्स का कहना है कि पादुकोण की बाजीराव मस्तानी और पीकू जैसी बॉलीवुड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भारी कमाई की है।