Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीकर जिलास्तरीय बैडमिन्टन प्रतियोगिताएं 19 सितम्बर से

सीकर /शेखावाटी ( विकास कनवा )। शेखावाटी क्षेत्र में सीकर जिला बैडमिन्टन संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को जिला संघ के अध्यक्ष चार्टेड अकाउंटेंट पी. आर. झूरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्कूली प्रतियोगिताओं के कारण पूर्व में निर्धारित जिलास्तरीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता में बदलाव किया गया है। जिला संघ के सचिव बृजराज सिंह शेखावत  ने बताया कि सभी आयु वर्गों की बैडमिन्टन प्रतियोगिताएं 19 से 22 सितम्बर के मध्य आयोजित की जायेगी। रियो ओलम्पिक में भारत का मान रखने वाली बैडमिन्टन खिलाड़ी पी. वी. सन्धु के रजत पदक हासिल करने पर प्रसन्नता जाहिर की है। इस मौके पर ओमप्रकाश  जांगिड़, देवेन्द्र गिरधारी सिंह शेखावत , श्याम सुन्दर झाझुका, नरोत्तम जोशी , योगेश मिश्रा, मोती लाल महर्षि, कमलेश पारीक व कृष्ण कुमार माथुर आदि मौजूद थे।