Hindi News Xyz

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

राजनाथ सिंह आज से जम्मू -कश्‍मीर के दो दिनों के दौरे पर

शांति बहाली के लिए कई पक्षों से होगी  बातचीत
दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार से कश्मीर घाटी की दो दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे। इस यात्रा के दौरान वह वहां की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही वह समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ बातचीत भी करेंगे। उनका यह कदम प्रधानमंत्री के कश्मीर की स्थिति पर ‘गहरी चिंता और दुख’ व्यक्त करने के एक दिन बाद सामने आया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह कश्मीर में नागरिक समाज के समूहों, राजनीतिक दलों और अन्य पक्षकारों के साथ बातचीत करेंगे।